सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four people, including a student, died in road accidents

Jaunpur News: सड़क हादसों में छात्र समेत चार की माैत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a student, died in road accidents
विज्ञापन
जिले में सड़क हादसों दसवीं के छात्र समेत चार लोगों की जान चली गई है। वहीं 5 लोग घायल हो गए। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नोनारी गांव स्थित बाबतपुर–जमालापुर मार्ग पर मंगलवार की रात करीब 12 बजे बाइक सड़क किनारे ट्रक से टकरा गई।
Trending Videos

हादसे में बाइक सवार दो युवकों की माैत हो गई। एक बाइक से तीन युवक बरात से लौट रहे थे। घायल एक युवक का इलाज भदोही के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि रसुलहा गांव से एक व्यक्ति की बरात वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के तड़सड़ा गांव में गई थी। बरात में रसुलहा गांव के कैलाश पटेल (42), अरुण पटेल (28), विनोद पटेल (30) बाइक से गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों खाना खाने के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर रात 11 बजे घर के लिए निकल थे। बाबतपुर-जमालापुर मार्ग पर नोनारी तिराहे के पास खड़े ट्रक में उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में कैलाश और अरुण की मौत हो गई जबकि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल विनोद को भदोही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीन माह पहले ही हुई थी अरूण की शादी : अरुण की शादी 22 नवंबर 2024 को भदोही जनपद के वीसा गांव निवासी रचना पटेल से हुई थी। घटना की जानकारी होते ही अरुण की पत्नी रचना बेसुध हो गई। अरुण अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। अरुण के पिता लालबहादुर नेवढ़िया थाने में होमगॉर्ड है।
वहीं, कैलाश घर पर रहकर खेत करते थे। उनके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा मुंबई में रहता है और दो बच्चे गांव के ही स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं।
एक ही गांव से उठीं दो अर्थी: नेवढ़िया। कैलाश पटेल और अरुण पटेल की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
शादी के बाद बराती मंगलवार को घर आए, लेकिन गांव में मातमी का माहौल रहा। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा को कोहराम मच गया। एक ही गांव से दो अर्थियों को उठते देख सबकी आंखों से आंसू निकल पड़े। स्काॅर्पियो ने वृद्ध को मारी टक्कर : नेवढ़िया। क्षेत्र के लक्षनपुर (तरती) गांव मेंं रविवार को द्वारपूजा के समय स्काॅर्पियो की टक्कर एक बुजुर्ग घायल हो गया।
लक्षनपुर तरती गांव निवासी हिरेंद्र सिंह के यहां रविवार को बरात आई थी। इस दौरान मडियाहूं की तरफ जा रही एक स्कार्पियो ने एक वृद्ध बराती को टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष राजाराम दिवेदी ने बताया कि आरोपी चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
हादसे में दादा और पोता हुए घायल : चंदवक। थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के समीप आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर बुधवार को एक कार की टक्कर से बाइक सवार दादा पोता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed