{"_id":"698dcf51bd1f73a382027724","slug":"video-two-misdeed-accused-including-doctor-arrested-in-jaunpur-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक सहित दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक सहित दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार; VIDEO
बदलापुर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी एक चिकित्सक सहित दो को बृहस्पतिवार की सुबह कस्बे के जौनपुर रोड से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि कस्बे की एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जौनपुर रोड स्थित कमला हॉस्पिटल के संचालक डॉ संतोष कुमार यादव निवासी सरोखनपुर, तेजी बाजार थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी प्रिंस तिवारी बच्ची व एक अज्ञात ने चार फरवरी को काम के बहाने घर बुलाकर चोरी का आरोप लगाते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि चिकित्सक संतोष व बच्ची जैनपुर रोड स्थित संग्राम बालिका इंटर कॉलेज के समीप खड़े है जहां अपराध निरीक्षक मुन्ना राम घुसिया को भेजकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। विधिक कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।