{"_id":"698d7e744c90df17db0dea4f","slug":"video-workers-and-employees-unite-in-rohtak-to-protest-the-repeal-of-labor-codes-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में लेबर कोड्स रद्द करने के विरोध में एकजुट हुए कर्मचारी व मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में लेबर कोड्स रद्द करने के विरोध में एकजुट हुए कर्मचारी व मजदूर
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:47 PM IST
Link Copied
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के विभिन्न विभागों के मजदूर व कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में प्रदर्शन किया।
बस स्टैंड स्थित पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में वीरवार को सर्व कर्मचारी संघ, सीटू संगठन, हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा, मनरेगा मेट मजदूर यूनियन, क्रैच वर्कर्स यूनियन, स्कूल एजुसेट चौकीदार शिक्षा विभाग, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा, अखिल भारतीय किसान मोर्चा, भवन निर्माण कारीगर यूनियन, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन, बैंक एसोसिएशन, हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मकैनिकल वर्कर्स यूनियन, ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन आदि कर्मचारी संगठन राष्ट्रव्यापी हड़ताल के प्रदर्शन हिस्सा ले रहे हैं।
कर्मचारियों की मांग में न्यूनतम वेतन 30000 रुपये मासिक करने, ठेका प्रथा व निजीकरण बंद करने, 31 दिसंबर हाई कोर्ट का निर्णय लागू करते हुए अस्थाई-कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, स्कीम वर्करों को पक्का करने, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआ वापिस करने, निर्माण मजदूरों का पोर्टल चालू करने, वीबी-ग्राम जी रद्द करके मनरेगा बहाल करने, बिजली बिल और बीज बिल आदि रद्द करने जैसी मांग शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।