सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Freedom fighter Rajaram's contribution remembered

Jaunpur News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजाराम के योगदान को किया गया याद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Freedom fighter Rajaram's contribution remembered
बक्शा विकास खण्ड के मई गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजाराम मिश्र के शहीदी दिवस कार्यक्रम
विज्ञापन
बक्शा। क्षेत्र के मई गांव में बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे राजाराम मिश्र का शहीद दिवस मनाया गया। मूर्ति स्थल पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नमन किया। कहा कि सेनानियों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने उनके योगदान को याद किया। कहा कि हमें देश एवं शहीदों के इतिहास की जानकारी बच्चों को देनी चाहिए। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालजी चौहान ने कहा कि कभी सोचिए कि हमने देश को क्या दिया, तब किसी की आलोचना करिए। आयोजक कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष देवराज पांडेय ने कहा कि पड़ोसी गांव कर्तिहा में प्राथमिक विद्यालय से कक्षा पांच तक की पढ़ाई करते हुए अंग्रेजों की प्रताड़ना के किस्से सुनकर राजाराम ने युवा अवस्था में ही क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर संगठन तैयार कर लिया था। टीम के सेनानी सुल्तानपुर गांव निवासी सीताराम दूबे, मई निवासी बालक राम मौर्या, बनगांव पट्टी से चंद्रिका शुक्ल एवं भिवरहा निवासी सेनानी विश्वनाथ सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंक दिया। मई गांव में ही तत्कालीन थानाध्यक्ष बक्शा मोहम्मद यूसुफ से चार घंटे मुठभेड़ चली थी। इसमें सीताराम घायल हो गए थे। बाबतपुर ट्रेन डकैती को अंजाम देने वाले इन रणबाकुरों में राजदेव सिंह, गोविंद सिंह, अंबिका, संग्राम सिंह, सूर्यनाथ उपाध्याय, बटेश्वर उपाध्याय, नागेश्वर द्विवेदी, राम शिरोमणि द्विवेदी से नाराज तत्कालीन डीएम व पुलिस कप्तान ने शहीदों के घर को जलवा दिया। प्रयागराज के झूसी से राजाराम अपनी पत्नी राम दुलारी के साथ घर आते समय मुखबीर की सूचना से सीआईडी ने राजाराम को धर दबोचा। अध्यक्षता ऊधो तिवारी ने की। मौके पर डॉ. प्रभात विक्रम सिंह, मिथिलेश मिश्र, इकबाल, तारिक, रामयश यादव, दयाराम यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बबलू गुप्ता आदि ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि ने सेनानी परिवार के हिमांशु मिश्र, गीता देवी एवं मुद्रिका देवी को सम्मानित किया। ग्राम प्रधान सुभाषचंद्र ने आभार जताया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed