सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   God incarnates to free the earth from sin.

Jaunpur News: धरती को पाप से मुक्त करने के लिए होता है भगवान का अवतार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
God incarnates to free the earth from sin.
विज्ञापन
बदलापुर। अयोध्या से पधारे कथावाचक अनिलेश महराज ने कहा कि धरती पर जब अत्याचार बढ़ जाता है तो असुर पाप कर्मों से गाय, ब्राह्मणों और धरती को सताते हैं। तब धरती का पाप हरने के लिए प्रभु स्वयं अवतार लेते हैं। उन्होंने क्षेत्र के इनामीपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन श्रोताओं के बीच कथा में उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है और अभिमानी असुर अनीति पर चलकर लोगों को सताते हैं तो धर्म की रक्षा एवं असुरों के उद्धार के लिए प्रभु अवतार लेते है। जहां कंस वध के लिए भगवान कृष्ण तो रावण वध के लिए प्रभु श्रीराम ने अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि जब वसुदेव ने परमात्मा को गोद में लिया तो भव बंधन रूपी समस्त बेड़िया स्वतः खुल गईं। माया रूपी कन्या को लिया तो पुनः बेड़ी व हथकड़ी लग गई। इसका मतलब है कि परमात्मा की शरण में रहोगे तो संसार सागर से पार हो जाओगे और माया के चक्कर में रहोगे तो भव बंधन में फंसे रहोगे। उन्होंने कहा कि भक्ति पथ पर चलने के लिए ज्ञानी होना जरूरी नहीं है। अगर जरूरी है तो प्रभु के चरणों में अनुराग। कथा में यज्ञाचार्य योगेश राम त्रिपाठी, राम उजागिर तिवारी, डॉ. अनिल त्रिपाठी, डॉ. अनिरुद्ध तिवारी, अभिषेक तिवारी, दिनेश, विवेक, आनंद, मुकेश आदि उपस्थित रहे। आयोजक डॉ. सुरेश चंद्र तिवारी ने आभार ज्ञापित किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed