{"_id":"69961af6d486645393039086","slug":"memorandum-submitted-to-sdm-allegations-of-irregularities-in-voter-list-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-149846-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप
केराकत। सपा के केराकत विधानसभा के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपजिलाधिकारी से मिला। इस दौरान मतदाता सूची से नाम गलत तरीके से कटवाने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि विधानसभा केराकत के बूथ संख्या 138 और 139 पर फॉर्म-7 के माध्यम से 146 मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि यह फॉर्म बीएलओ को सुपरवाइजर ने दिया। सपा नेताओं का कहना है कि फॉर्म-7 में आवेदक के रूप में दर्शाए गए पांचू का नाम उनकी जानकारी के बिना दर्ज किया गया। साथ ही फॉर्म में अंकित एसपीआईसी नंबर और मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति के हैं, जिनका पांचू से कोई संबंध नहीं है। सपा केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि अधिकारी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करें। ग्राम मुर्की ब्लॉक मुफ्तीगंज के बूथ संख्या 138 व 139 पर हटाए गए सभी 146 मतदाताओं के नाम पुनः जोड़े जाएं। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सपा धरना-प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश यादव, संजय सरोज, भगवती सरोज, लुकमान अहमद, मनोज चौहान, कमलेश यादव, लड्डन, मो. रजिक, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश यादव, जगपत, राशिद खान, मो. जफर आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।