{"_id":"69e7c2ffa4ab341aef0e49db","slug":"gram-rozgar-sevak-sangh-submitted-a-memorandum-regarding-its-demands-to-the-bdo-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-153824-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ग्राम रोजगार सेवक संघ ने अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन बीडीओ को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ग्राम रोजगार सेवक संघ ने अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसठी। विकास खंड बरसठी के ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ वर्षा बंग को ज्ञापन सौंपा।
रोजगार सेवकों ने साफ किया कि किसी भी ग्राम रोजगार सेवक (जीआरएस) पर कार्य कराने के लिए किसी प्रकार का दबाव न बनाया जाए। ब्लॉक अध्यक्ष शेषन सरोज व जिलाध्यक्ष डीपी शुक्ला के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मानदेय, विनियमितीकरण समेत कई समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही प्रशासन से निष्पक्षता बरतने और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करने की अपील की।
इस दौरान जेई हरी प्रकाश सिंह, वीरेंद्र पटेल, चंद्रशेन, बृजेश, संजय सिंह, भैया लाल, अंजू वर्मा, संगीता पटेल, रीना मौर्या, कंचन गौतम, रामखेलावन, मोहन, रंजीत गौतम, अवध नारायण, हिंचलाल, कैलाश पाल, कमलेश यादव, राम अछैबर शामिल रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X