सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students gained practical knowledge of AI and data science

Jaunpur News: छात्रों को मिला एआई और डेटा साइंस का व्यावहारिक ज्ञान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Students gained practical knowledge of AI and data science
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आईईईई छात्र शाखा की ओर से आयोजित एआई मेड ईज़ी कार्यशाला शृंखला के अंतर्गत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं डाटा साइंस विषय पर द्वितीय सत्र का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को एआई के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम तकनीकी विकास एवं उसके व्यावहारिक प्रयोगों से परिचित कराना है।
Trending Videos


यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति की प्रेरणा तथा राजभवन के निर्देशों के अनुरूप चलाए जा रहे एआई जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

द्वितीय सत्र में विषय विशेषज्ञ के रूप में अलायंग्ड ऑटोमेशन, पुणे में डेटा साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत पी. राहुल राव ने छात्रों को एआई और डाटा साइंस के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एआई के विविध इंडस्ट्री अनुप्रयोगों, उभरते रोजगार अवसरों तथा प्रोफेशनल करियर के लिए आवश्यक कौशल पर प्रकाश डाला। साथ ही यह भी बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच छात्रों को स्वयं को कैसे तैयार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला का संचालन इंजीनियरिंग संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल एवं संगणक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भटेजा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आईईईई छात्र शाखा के परामर्शदाता डॉ. दिव्येंदु मिश्र ने कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस श्रृंखला के माध्यम से छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के संकाय समन्वयक डॉ. दिलीप यादव ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस के महत्व को विस्तार से समझाया।

इस अवसर पर आईईईई छात्र शाखा के सदस्य आदित्य, वैभव, अनुराग पाल, निहार, इप्शिता, सृजन, शिवांश, सागर, आंचल, अदिति, अर्चना, शिवांगी, विजय मल, अमन, मयंक, विवेक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन इप्सिता द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आईईईई छात्र शाखा की उपाध्यक्ष अदिति श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed