पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Grand procession taken out before the idol consecration ceremony.

Jaunpur News: मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Mon, 29 Jun 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Grand procession taken out before the idol consecration ceremony.
मनकामेश्वर नाथ धाम की शोभा यात्रा। स्रोत-ग्रामीण
महराजगंज। मनकामेश्वर नाथ धाम मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा के पूर्व भव्य शोभायात्रा प्रयागराज से आए विनयानंद सरस्वती के नेतृत्व में निकाली गई। रथ पर शिवलिंग, गणेश जी, कार्तिकेय भगवान, मां पार्वती, नंदी, हनुमान जी व मां शीतला जी की मूर्तियों की भव्य शोभायात्रा सराय भानी स्थित मनकामेश्वर नाथ धाम से शुरू होकर बर्जी, कल्याणपुर, केशवपुर, शाहपुर नेवादा, कोल्हुआ, रामनगर, रसिकापुर, सराय गौरा होते हुए पुनः मंदिर पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान स्वामी विनयानंद सरस्वती ने कहा मूर्ति स्थापना से पूर्व निकलने वाली शोभायात्रा मात्र एक धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि भगवान के स्वागत, समाज की सहभागिता व पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ने का कार्य करती है।
विज्ञापन

इस दौरान बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने कहा इस मंदिर से आने वाली पीढ़ियों को धर्म संस्कृति नैतिकता और मानवता सीखने को मिलेगी। पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा ने कहा यह मंदिर पूजा अर्चना का स्थान होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह मंदिर पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। मंदिर हमें शिक्षा संस्कार व संस्कृति से जोड़ता हैं। इस दौरान आयोजक सभाजीत मिश्रा, दवा वैज्ञानिक शिव प्रसाद मिश्रा, छोटे लाल दुबे जितेंद्र मिश्रा, लालमणि पांडेय, कृष्णा सिंह, सुरेश तिवारी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed