सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur and Mirzapur are first in providing benefits to unemployed youth.

Jaunpur News: युवा बेरोजगारों को लाभ दिलाने में जौनपुर और मिर्जापुर प्रथम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur and Mirzapur are first in providing benefits to unemployed youth.
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) का लाभ लेने के मामले में जनपद के युवा बेरोजगार काफी रुचि दिखा रहे हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा लाभ लेने के मामले में जिले का नाम है। जबकि दूसरे स्थान पर आजमगढ़ तो मिर्जापुर इस मामले में 52वें स्थान पर है।
Trending Videos

सरकार ज्यादा से ज्यादा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए योजना लागू की है। इसके तहत पात्रता आयु घटाकर 18 वर्ष कर दी है। इसमें सेवा और निर्माण के क्षेत्र में काम करने के रोजगार करने के लिए पांच लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसमें उद्योग विभाग, कौशल विकास मिशन, पॉलीटेक्निक, आईटीआई सहित अन्य संस्थानों से प्रशिक्षित युवाओं के लिए पांच लाख रुपये ब्याजमुक्त ऋण देने का प्रावधान है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के 2500 युवाओं को ऋण वितरण का लक्ष्य दिया है। इसके मुकाबले अब तक 3165 लोगों को विभिन्न बैंकों से ऋण दिलाया गया है। जबकि इस मामले में आजमगढ़ दूसरे स्थान पर है, जहां के 3027 बेरोजगारों को लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे स्थान पर अंबेडकर नगर, चौथे पर हरदोई तो पांचवें नंबर पर झांसी है, जबकि इस मामले में वाराणसी 15 और मिर्जापुर 51वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed