{"_id":"69e5e1a0c4162d254c073c0b","slug":"jaunpur-ground-report-from-the-renovation-of-ghats-and-sports-stadiums-to-smart-classrooms-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur Ground Report: जिले में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और विकास पर कितना हुआ काम? देखें पूरी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur Ground Report: जिले में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और विकास पर कितना हुआ काम? देखें पूरी रिपोर्ट
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार
Jaunpur Ground Report: अमर उजाला की टीम ने जौनपुर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में जमीनी पड़ताल की। जहां घाट के जीर्णोद्वार, स्टेडियम, स्मार्ट क्लास के विकास को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हो रहे कार्यों की हकीकत को भी जाना।
Jaunpur Ground Report
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
Jaunpur Ground Report: उत्तर प्रदेश कितना सक्षम है, इसे समझने के लिए अमर उजाला की टीम जौनपुर जिले पहुंची। यहां क्षेत्र में हो रहे बदलावों की जमीनी हकीकत परखने की कोशिश की गई। जिले में मेडिकल कॉलेज, स्मार्ट क्लास, घाट का जीर्णोद्धार से कारोबार तक पर चर्चा हुई। इस ग्राउंड रिपोर्ट में जौनपुर जिले की एक अलग तस्वीर सामने आई।
Trending Videos
घाट का जीर्णोद्धार से क्षेत्रों में कितना हुआ बदलाव?
गुड्डू दुकानदार ने बदलते जौनपुर को लेकर कहा कि यहां अब बहुत फायदा हो रहा है, घाट का जीर्णोद्धार से कारोबार बढ़ा है। अच्छी कमाई हो रही है। पहले बेकार था। अब दुकानदारी भी हो रही है। अब हर दिन तीन हजार की कमाई हो जाती है। दुकानदार सुनीता ने बताया कि पहले खराब था। अब खर्चा निकल जाता था। नौ साल में अच्छा विकास हुआ है। पहले घाट पर गंदगी होती थी। स्थानीय निवासी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि जौनपुर के इस घाट पर पहले गंदगी रहती थी। अब लोग शाम को यहां घाट पर घुमने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां देखें पूरी बातचीत-
मेडिकल कॉलेज बनने से ग्रामीणों को कितनी मिल रहीं सुविधाएं?
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. जाफरी ने बताया कि ये मेडिकल कॉलेज 2021 में बना था। इसके बनने से यहां स्वास्थ्य की सेवाएं बेहतर हुई हैं। प्राइवेट अस्पताल पहले भी थे। लेकिन ऑवरलोड थे। लेकिन अब इस मेडिकल कॉलेज बनने से सुविधाएं मिली हैं। सेवा बेहतर हुई है। पीएम मोदी की वजह से स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिली हैं। वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज योजना के पीछे सबसे बड़ी सोच ग्रामीण लोगों को अच्छे डॉक्टर मिलते हैं। यहां डॉक्टर तैयार हो रहे हैं। पांच बैच चल रहे हैं। पीजी की सीट भी हैं। ये छात्र डॉक्टर बनेंगे तो डॉक्टरों की कमी पूरी होगी।
यहां देखें पूरी बातचीत-
राज्य सरकार की योजनाओं से बनी स्मार्ट क्लास से कितना फायदा?
केराकत के तरियारी गांव का प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि इस समय जो शिक्षा को लेकर शासन की मंशा है, जो आदेश निर्गत हो रहे हैं। जो बच्चों को हर ढंग से जो उनकी चाहे व्यवसायिक शिक्षा हो चाहे सहाय शिक्षा हो चाहे पुस्तकीय शिक्षा हो, सभी बच्चे अपना बेहतर स्थिति बेहतर योगदान दे रहे हैं। छात्रा तनु यादव ने कहा कि जैसे मेरा स्कूल, मेरा स्मार्ट क्लास, बुक्स, नोट्स सबकुछ। सर ने एक बार कहा कि संडे को भी स्कूल खुलेगा तो हमें अच्छा लगा। छात्रा रोशनी यादव ने कहा कि स्मार्ट टीवी से भी अच्छा लगता है और किताबों से भी अच्छा लगता है।
यहां देखें पूरी बातचीत-
स्पोर्ट्स स्टेडियम से कैसे मिल रहा फायदा?
जौनपुर के सिद्दीकपुर में स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने कहा कि इस समय जो खिलाड़ियों का रूख है वो वास्तव में बहुत अच्छा हो गया है। स्टेडियम जो नया बन रहा है। मंत्री जी की वजह से खिलाड़ी खिंचे हुए आ रहे हैं। पहले प्लेयर नहीं आ रहे थे। लेकिन अब जीर्णोद्धार के बाद खिलाड़ी आ रहे हैं। पहले सिंथेटिक ट्रैक नहीं था। स्विमिंग पूल नहीं था। ये सब सारी चीजें नहीं थी। यहां से बच्चे बहुत दूर चले जाते थे। एक खिलाड़ी ने बताया कि सर पहले तो इतनी अपॉर्चुनिटी मतलब इतनी सुविधाएं भी नहीं थी। खिलाड़ी नैंसी ने कहा कि चार घंटे यहां प्रैक्टिस करती हैं। यहां सुविधाएं अच्छी हैं। पहले यहां मिट्टी का ट्रैक था। लेकिन अब सुबह शाम प्रैक्टिस करते हैं। खिलाड़ी शिवम कुमार ने कहा कि अब यहां अच्छा हो गया है। मैं जैवलिन थ्रो खिलाड़ी हूं। अब यहां सुबह-शाम प्रैक्टिस करते हैं। यहां खिलाड़ियों ने अब मिल रही सुविधाओं पर बड़ी खुशी जताई है। बता दें कि खेल मंत्री गिरीश चंद्र ने यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम का जीर्णोद्धार कराया है।
यहां देखें पूरी बातचीत-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
