सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Entered the house and beat up the woman and her family members

Jaunpur News: घर में घुसकर महिला व परिजनों से मारपीट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up the woman and her family members
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के अलीगंज मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों के घर में घुसकर महिला और उसके परिजनों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के बुढवा बाबा अलीगंज मोहल्ला निवासी सरोजा देवी पत्नी शिवनारायण ने आरोप लगाया कि बीते नौ अप्रैल को पुरानी रंजिश में दीपक मिश्रा, सीमा देवी, दृष्टि, सृष्टि, रामनारायन चौरसिया, पार्थ अस्थाना समेत अंकित कश्यप उत्सव वाटिका के पास एकजुट होकर उनके घर में घुस आए। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सरोजा देवी और उनके बेटे को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि महिला को बाल पकड़कर घसीटा गया और लाठी-डंडों से हमला किया गया। वहीं, एक युवती द्वारा चाकू से वार करने की भी बात सामने आई है। पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मारपीट में सोमा देवी को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने हृदय नारायण के पुत्र दीपक मिश्रा, उनकी पत्नी सीमा देवी, बेटियां दृष्टि व सृष्टि, चिरैया मोड़ निवासी रामनारायण चौरसिया, पार्थ अस्थाना व अंकित कश्यप के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed