बक्शा। कुल्हनामऊ तिराहे पर रविवार की शाम भगवान परशुराम की भव्य मूर्ति का विधि-विधान से पूजन के बाद मंगल दर्शन शुरू हुआ। गोसाईगंज अयोध्या के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी, मंत्री गिरीश चंद्र यादव, बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र, जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय, शाहगंज विधायक रमेश सिंह की मौजूदगी में विधि विधान से पूजन अर्चन पश्चात मूर्ति का लोकार्पण हुआ। संयोजक विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही भगवान परशुराम के एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। निवेदक पंडित मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट प्रमोद पाठक ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान ट्रस्टी प्रमोद पाठक, विधायक रमेशचंद्र को फरसा भेंट किया गया। इस दौरान समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह, श्रीपति उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी, डॉ. अतुल कुमार दूबे, डॉ. मधुकर तिवारी, पुष्पराज सिंह, रामसूरत मौर्या, शिव बाबा सिंह, रत्नाकर चौबे, जयशंकर दूबे, सतीश सिंह मौजूद रहे। उधर, भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति की तरफ से अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। कुल्हनामऊ तिराहे से निकली शोभायात्रा नईगंज, पालिटेक्निक चौराहा ओलंदगंज, रुहट्टा होते हुए कृषि भवन परिसर में समापन हुआ।
कमेंट
कमेंट X