{"_id":"69bcdbfe9b1f4041e30a7571","slug":"jaunpur-weather-update-young-man-died-after-struck-by-lightning-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur Weather: मौसम का कहर, हल्की बारिश, आसमान में छाए बादल; बिजली की चपेट में आने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur Weather: मौसम का कहर, हल्की बारिश, आसमान में छाए बादल; बिजली की चपेट में आने से एक की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में शुक्रवार की सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। इसी बीच घटना हुई।
जौनपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जौनपुर जिले में शुक्रवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे, इस बीच हल्की बारिश हुई। वहीं कई स्थानों पर बिजली भी गिरी। इस दौरान मीरगंज थाना के ग्राम पंचायत मोलनापुर में शौच से लौट रहे युवक की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
Trending Videos
अजीत कुमार (19) पुत्र ज्ञानपति चौहान शुक्रवार की सुबह 7 बजे शौच के लिए गया। लौटते समय हाथ में मोबाइल चलाते हुए आ रहा था, तभी अचानक बिजली गिर गई, जिससे वह झुलस गया। परिवार के लोग आनन फानन इलाज के लिए मछलीशहर ले गए। जहां एक निजी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रमेश सरोज ने बताया कि परिजन अभी पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हो रहे है। परिजन शव को लेकर घर लौट आए और अब मड़ियाहूं लेकर फिर निकले हैं। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन