{"_id":"69bc5b721a92f66df20a9fa3","slug":"memorandum-submitted-to-dios-regarding-teacher-problems-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-151653-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शिक्षक समस्याओं को लेकर डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शिक्षक समस्याओं को लेकर डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल सुधांशु शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में डीआईओएस को संबोधित ज्ञापन सह जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपकर शिक्षक समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। एनपीएस, लंबित चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान की मांग उठाई।
Trending Videos
सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक सिंह एवं राजेश कुमार यादव से मिलकर वार्ता की। सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में किसी भी माह में पहली तारिख को शिक्षकों को वेतन नहीं मिलता है। प्रत्येक माह किसी न किसी विद्यालय का वेतन अकारण अवरुद्ध कर दिया जाता है। जनपद में वेतन वितरण अधिनियम का उल्लंघन किया जा रहा है। शिक्षकों को एक तारीख को वेतन देने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, जीपीएफ लोन, एरियर आदि की विभिन्न पत्रावलियां महीनों तक कार्यालय को उपलब्ध कराने के बावजूद कोई भी कार्यवाई नहीं किया जाता है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों के एनपीएस खाते में नियमित अंशदान जमा नहीं किया जा रहा है। जनपद के कुछ शिक्षकों के एनपीएस खातें में कुछ माह का सरकारी अंशदान जमा ही नहीं किया गया है। जनपद के कई विद्यालयों में एनपीएस का पासबुक नहीं बना है। 13 फरवरी 2019 के शासनादेश के अनुसार एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों के एनपीएस खाते में ब्याज आगणन अंशदान जमा किया जाना चाहिए। चिकित्सा अवकाश का एरियर, अकारण बाधित वेतन का एरियर, चयन वेतनमान का एरियर, प्रोन्नत वेतनमान का एरियर आदि विभिन्न प्रकार के एरियर वर्षों से लंबित है। प्रतिनिधि मंडल में रेवती रमण शर्मा, जयशंकर दूबे, अरविंद कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, शैलेष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।