{"_id":"6a416e2bfddc8644ec0bae54","slug":"khetasarai-khuthan-road-to-be-widened-at-a-cost-of-2215-crore-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-157991-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 22.15 करोड़ से चौड़ा होगा खेतासराय-खुटहन मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 22.15 करोड़ से चौड़ा होगा खेतासराय-खुटहन मार्ग
विज्ञापन
खेतासराय–खुटहन 02 लेन मार्ग का शिलान्यास करते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव। स्रोत-सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत प्रदेश के सभी तहसील और विकास खंड मुख्यालयों को 2-लेन सड़कों से जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत रविवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। सूबे के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने ''खेतासराय–खुटहन अन्य जिला मार्ग'' के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधि-विधान से शिलान्यास किया।
लोक निर्माण विभाग की देखरेख में होने वाले इस निर्माण कार्य से खेतासराय क्षेत्र सीधे 2-लेन की आधुनिक सड़क सुविधा से जुड़ जाएगा। इससे न सिर्फ स्थानीय यातायात सुगम होगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास को एक नई गति मिलेगी। परियोजना की कुल लागत 2215.57 लाख रुपये (लगभग 22.15 करोड़ रुपये) स्वीकृत की गई है। इस बजट से कुल 9.400 किलोमीटर लंबे जर्जर और संकरे मार्ग को चौड़ा कर उसे नया स्वरूप दिया जाएगा, जिससे भारी वाहनों के साथ-साथ आम राहगीरों को जाम और हिचकोलों से मुक्ति मिलेगी।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की हर तहसील और ब्लॉक को बेहतरीन बुनियादी ढांचे व सड़कों से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
खेतासराय–खुटहन मार्ग के चौड़ीकरण से सबसे बड़ा लाभ स्थानीय किसानों को होगा, जो अपनी फसल आसानी से और कम समय में मंडियों तक पहुंचा सकेंगे। इसके अलावा, स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों का समय बचेगा और किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीजों को एम्बुलेंस के जरिए स्वास्थ्य सेवाएं तेजी से मिल सकेंगी।- गिरीश चंद्र यादव, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)