पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lions Club honored 25 doctors.

Jaunpur News: लायंस क्लब ने 25 चिकित्सकों को किया सम्मानित

Thu, 02 Jul 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lions Club honored 25 doctors.
लायन्स क्लब गोमती की ओर से सम्मानित किए गए डॉक्टर। क्लब2
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर ''गोमती'' ने चिकित्सक दिवस के अवसर पर एक होटल में आयोजित समारोह में 25 डॉक्टरों को सम्मानित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गंगाराम गौतम ने कहा कि चिकित्सक केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता के प्रतीक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड के जरिये पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा करोड़ों परिवारों को मिल रहा है। जिले के कई निजी हॉस्पिटल भी इस योजना का लाभ दे रहे हैं। क्लब अध्यक्ष सै. हसनैन कमर ''दीपू'' ने कहा कि चिकित्सकों का सम्मान समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। क्लब ने सभी चिकित्सकों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आई एम ए की अध्यक्षा शुभा सिंह और नीमा के अध्यक्ष डी. सी. मौर्या उपस्थित थे।
विज्ञापन

इनके साथ अरुण कुमार मिश्रा, रामअवध यादव, शकुंतला यादव सहित कई अन्य प्रतिष्ठित चिकित्सक भी मौजूद रहे। क्लब सचिव नवीन मिश्रा ने कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन किया। अंत में, कोषाध्यक्ष ऋषिदेव ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed