पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Oxygen plant at district hospital shut for week patients face increased hardship in jaunpur

Jaunpur News: सिस्टम के 'लो वोल्टेज' से सांसों पर संकट, जिला अस्पताल में एक सप्ताह से ऑक्सीजन प्लांट बंद

Fri, 03 Jul 2026 02:34 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 02:34 PM IST
सार

जौनपुर जिला अस्पताल में एक सप्ताह से ऑक्सीजन प्लांट बंद है। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि वैकल्पिक सिलिंडर के भरोसे इमरजेंसी में मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Oxygen plant at district hospital shut for week patients face increased hardship in jaunpur
बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं एक बार फिर वेंटिलेटर पर नजर आ रही हैं। अस्पताल परिसर में लाखों की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट कई दिनों से लो वोल्टेज के कारण पूरी तरह बंद हैं। इससे मरीजों की सांसों पर संकट मंडरा रहा है। वैकल्पिक सिलिंडर के भरोसे इमरजेंसी में मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में कोरोना काल में दो ऑक्सीजन प्लांट सीएसआर के तहत लगाए गए थे। एक प्लांट अभी तक विभाग को हैंडओवर ही नहीं किया गया है। ये उसी समय से बंद पड़ा है। दूसरा लो वोल्टेज के कारण पिछले एक सप्ताह से बंद हो गया है। इसके चलते अस्पताल में सेंट्रल ऑक्सीजन की सप्लाई पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन


फिलहाल आपातकालीन वॉर्ड के लिए बाहर से ऑक्सीजन सिलिंडरों मंगाए जा रहे हैं। सिलिंडरों को बार-बार रीफिल कराने और बदलने में हो रही देरी मरीजों की जान पर भारी पड़ सकती है। पिछले एक सप्ताह से ऑक्सीजन को लेकर समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1000 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसमें इमरजेंसी में गंभीर मरीजों का इलाज किया जाता है। इसमें से रोजाना 5-7 मरीज सांस वाले भर्ती होते हैं। ऐसे में ऑक्सीजन प्लांट सही होने से मरीजों को सिलिंडर से ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं करनी पड़ रही है। बताया गया कि एक ऑक्सीजन प्लांट पहले से बंद है और दूसरा प्लांट एक सप्ताह पहले बंद हो गया है। रोजाना 20 से 25 सिलिंडर खरीदकर मंगाए जा रहे हैं। इससे परेशानी बढ़ गई है।

जिला अस्पताल को बिजली की आपूर्ति के लिए 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। अस्पताल में लोड अधिक होने से वोल्टेज 180 के करीब रहता है। ऑक्सीजन प्लांट चलाने के लिए 240 वोल्टेज की आवश्यकता होती है। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी और अधीक्षण अभियंता को सीएमएस ने पत्र लिखा है। पत्र में ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाकर 500 केवीए करने की मांग की गई है।

जिला अस्पताल में लो वोल्टेज के कारण ऑक्सीजन बंद हो गया है। ऑक्सीजन की सप्लाई सिलिंडर के माध्यम से की जा रही है। इससे मरीजों के इलाज में कोई समस्या नहीं हो रही है। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। -डॉ. संजय कनौजिया, सीएमएस जिला अस्पताल जौनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed