फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Maa Sheetala adorned in a red saree.

Jaunpur News: लाल रंग की साड़ी से हुआ मां शीतला का शृंगार

Tue, 18 Aug 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Maa Sheetala adorned in a red saree.
मां शीतला का भव्य रूप श्रृंगार। मंिदर प्रशासन
धर्मापुर। शीतला चौकियां धाम में सोमवार को दोपहर में माता शीतला का भव्य शृंगार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से मां शीतला का दिव्य दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

मां शीतला का भव्य शृंगार लाल रंग की साड़ी व लाल गुलाब, कामिनी, दौना, रजनी के फूलों से किया गया एवं बर्फी, मेवा, हलवा, बर्फी, फल का मां शीतला को भोग लगाया गया। शृंगार के बाद मुक्तेश्वर पंडा ने मां शीतला की दिव्य आरती की। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को चढ़ाए गए भोग प्रसाद वितरण किया गया। आरती के बाद कतार में लगे श्रद्धालु बारी-बारी से माता रानी का जयकारा लगाते हुए दर्शन पूजन किए, मां शीतला का शृंगार के बाद और भी भव्य रूप देख श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे थे। मां शीतला के दर्शन के बाद श्रद्धालु बाबा काल भैरव का भी दर्शन किए। आजमगढ़, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जनपद से भी कई श्रद्धालु अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर धाम में दर्शन पूजन किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed