फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married in December; woman thrown out of the house for dowry.

Jaunpur News: दिसंबर में हुई शादी, दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

Mon, 13 Jul 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Married in December; woman thrown out of the house for dowry.
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नयापुर मोहल्ला निवासी आरजू बानो ने आरोप लगाया कि उसकी शादी 2 दिसंबर 2025 को मछलीशहर के पुरानी मंडी निवासी मोहम्मद साजिद से हुई थी। शादी में पिता ने नकद, मोटरसाइकिल, गहने और घरेलू सामान दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष अतिरिक्त 10 लाख रुपये की मांग करने लगा। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति, सास-ससुर समेत अन्य परिजन लगातार प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, 10 जुलाई को आरोपितों ने मारपीट कर उसका स्त्रीधन और गहने अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद पति उसे मड़ियाहूं-ददरा बाइपास पर छोड़कर चला गया और 10 लाख रुपये लाने पर ही घर में प्रवेश देने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पति सहित नौ आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता को घर से निकालने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज-केराकत। दहेज में चार लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और बच्चे सहित घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के देवकली निवासी डाली प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसका विवाह 21 अप्रैल 2015 को आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के कटघर लालगंज निवासी इंद्रराज प्रजापति पुत्र रामसेवक के साथ हुआ था।
आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति इंद्रराज, ससुर रामसेवक, सास मनभावती, जेठ साहेबराज, जेठानी निर्जला और ननद सावित्री ने अतिरिक्त दहेज के रूप में चार लाख रुपये की मांग करने लगी। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता के अनुसार उसके एक पुत्र आरजू प्रजापति (8) है। लेकिन बच्चे के जन्म के बाद भी ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 24 मई 2026 को 10 बजे दिन में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति व घर के सभी लोग एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

कपड़े व गहने छीन लिए। पति और जेठ ने उसे तथा उसके बच्चे को वाहन से मायके के पास एक सुनसान स्थान पर छोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed