फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   5.5 million saplings planted under the 'A Tree in Mother's Name' initiative; pledge taken to ensure their protection.

Jaunpur News: एक पेड़ मां के नाम पर रोपे 55 लाख पौधे, सुरक्षा का लिया संकल्प

Mon, 13 Jul 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
5.5 million saplings planted under the 'A Tree in Mother's Name' initiative; pledge taken to ensure their protection.
काफरपुर में पौधरोपण करते राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव। स्रोत सूचना विभाग
जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरितमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को जिले भर में पौधरोपण का महायज्ञ आयोजित किया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सामाजिक वानिकी प्रभाग के समन्वय से पूरे जनपद में एक ही दिन में रिकॉर्ड 55 लाख से अधिक पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

अभियान का मुख्य एवं भव्य कार्यक्रम करंजाकला विकास खंड के ग्राम काफरपुर में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस वृहद अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

इसके साथ ही कृषि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यान और वन विभाग समेत विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों व स्टॉलों का भी उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि इस वर्ष जौनपुर जनपद में कुल 60,73,400 पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष 55 लाख पौधे आज रोपे जा चुके हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

मुख्य आयोजन स्थल पर लगे 1001 पौधे, डीएम ने दिए जियो-टैगिंग के निर्देश: डीएम सैमुअल पॉल एन ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम स्थल काफरपुर में 1001 पौधे रोपे गए हैं। अभियान में पारदर्शिता और पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की समयबद्ध रूप से जियो-टैगिंग सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed