फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lured out of the house and then struck by a speeding car; attempted murder FIR registered.

Jaunpur News: घर से बाहर बुलवाया फिर तेज रफ्तार कार से मार दी, हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज

Mon, 13 Jul 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Lured out of the house and then struck by a speeding car; attempted murder FIR registered.
धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को कार से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विशेषरपुर निवासी अरुण कुमार उर्फ बंटी ने तहरीर में बताया कि 10 जुलाई की रात करीब 11 बजे गांव के चौराहे पर उदयराज गौतम से उसकी कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया और वह घर लौट आया। आरोप है कि रात करीब 11:30 बजे उदयराज अपनी कार लेकर उसके घर पहुंचा और एक युवक के माध्यम से उसे बाहर बुलवाया। जैसे ही वह बाहर निकला, आरोपी ने जान से मारने की नीयत से तेज रफ्तार कार से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से अरुण का दाहिना पैर टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी कार समेत भाग गया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed