फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pledge to green the entire district; public representatives and officials planted saplings.

Jaunpur News: जिलेभर में हरियाली करने का संकल्प, जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने किया पौधरोपण

Mon, 13 Jul 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pledge to green the entire district; public representatives and officials planted saplings.
उच्च प्राथमिक विद्यालय दिपाईपुर के प्रांगण में पौधरोपण करते विधायक रमेश सिंह व अन्य। स्रोत संवा
जौनपुर। ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत रविवार को जिलेभर में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और ग्रामीणों ने पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, थाना परिसरों, पार्कों और ग्राम पंचायतों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

बदलापुर के मछलीगांव में विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। यहां 500 पौधे लगाए गए।
रामपुर के बल्लीपुर ग्रामसभा में विधायक डॉ. आरके पटेल ने 1100 पौधों के रोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण संतुलन के साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव हैं। वहीं रामनगर के जवंसीपुर स्थित अटल मनरेगा पार्क में भी विधायक डॉ. आरके पटेल और एसडीएम नवीन कुमार ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

बरसठी में भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और भूजल स्तर बनाए रखने का संदेश दिया गया?
सुइथाकला के उच्च प्राथमिक विद्यालय दिपाईपुर में विधायक रमेश सिंह ने पौधरोपण कर लोगों से पौधों की देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।
मछलीशहर में विभिन्न विभागों की ओर से लगभग तीन हजार पौधे लगाए गए। ब्लॉक परिसर में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने खंड विकास अधिकारी अंजली भारती के साथ आम और अमरूद के पौधे रोपे। एडीओ पंचायत सुशील उपाध्याय ने बताया कि मनरेगा के माध्यम से 1322 तथा ग्राम पंचायतों के जरिए 128 पौधे लगाए गए। नगर पंचायत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस परिसर, कान्हा गौशाला, चंडिका धाम और एमआरएफ सेंटर सहित विभिन्न स्थानों पर भी पौधरोपण हुआ। पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने भी अभियान में भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेरी में डंपिंग यार्ड, थाना परिसर और पुलिस चौकी में करीब 900 पौधे लगाए गए। एसडीएम नवीन कुमार, क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी और थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने पौधरोपण किया।
खेतासराय के शाहगंज सोंधी विकासखंड में एक लाख 49 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हड़ही में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने अभियान की शुरुआत की। डोभी स्थित अंत्येष्टि स्थल सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी पौधरोपण किया गया।
बक्शा के बरपुर और भिवरहा गांवों में एडीओ (आरडी) संजय श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष जनार्दन गौड़ और एपीओ डॉ. सीपी सिंह ने पौधे लगाए।
सिंगरामऊ स्थित राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज परिसर में संरक्षक कुंवर जय सिंह (जय बाबा) के नेतृत्व में 100 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह, एनसीसी कैडेट और शिक्षक शामिल रहे।

गौराबादशाहपुर थाना परिसर, नगर पंचायत, धर्मापुर तथा मुफ्तीगंज ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान सभी स्थानों पर पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed