सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman's body found hanging from a saree in suspicious circumstances

Jaunpur News: संदिग्ध हालत में साड़ी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a saree in suspicious circumstances
विज्ञापन
रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के महेवा फत्तूपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विवाहिता का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos

गांव निवासी राधिका (32) पत्नी जटाशंकर गौतम के घर का दरवाजा सुबह करीब 9 बजे तक नहीं खुला तो पड़ोसियों को शंका हुई। कई बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़कर लोग अंदर पहुंचे। अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए, राधिका साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका का मायका वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में है। उनके दो बच्चे हैं जो इस समय ननिहाल में रह रहे हैं, जबकि पति मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed