पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Medical service is not merely a profession, but the highest form of service to humanity.

Jaunpur News: चिकित्सा सेवा पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा

Thu, 02 Jul 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Medical service is not merely a profession, but the highest form of service to humanity.
उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सिद्धिकपुर में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर
मल्हनी। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरबी कमल ने किया। कॉलेज में चिकित्सकों का सम्मान किया गया। प्राचार्य प्रो. आरबी कमल ने चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा है।
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के समन्वय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आधारशिला बताया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रूचिरा सेठी ने व्हाइट कोट को चिकित्सा सेवा की गरिमा, नैतिकता, जिम्मेदारी और समाज के विश्वास का प्रतीक बताया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एए जाफरी ने सभी चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को चिकित्सक दिवस की शुभकामना दी।
विज्ञापन

मरीजों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रत्येक चिकित्सक का प्रथम दायित्व है।
उन्होंने अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं, रोगी सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता, चिकित्सा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा मरीजों के प्रति मानवीय व्यवहार पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने महान चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र राय के जीवन, संघर्ष और चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान पर आधारित प्रेरक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रो. तबस्सुम यासमिन, प्रो. साधना अजय, डॉ. विनोद कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सीबीएस कर्नल पटेल, डॉ. अनुज सिंह, डॉ. अरविंद पटेल, डॉ. राजश्री यादव, डॉ. अचल सिंह, डॉ. आदर्श कुमार यादव, डॉ. जितेन्द्र कुमार, डॉ. पूजा पाठक, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. चन्द्रभान, डॉ. साधना यादव, डॉ. आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed