पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   TET to be held at 23 centers; 56,132 candidates to participate.

Jaunpur News: 23 केंद्रों पर होगा टीईटी, 56132 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Thu, 02 Jul 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
TET to be held at 23 centers; 56,132 candidates to participate.
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 जनपद के 23 केंद्रों पर आयोजित होगी। यह परीक्षा तीन दिन के अंदर पांच पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा में 56132 अभ्यर्थियों ने शामिल होने के लिए आवेदन किया है। परीक्षा कराने के लेकर बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग से आए पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा की शुचिता बनाए रखने पर चर्चा हुई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने को कहा गया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 2 एवं 3 जुलाई को दो-दो पालियों में तथा 4 जुलाई को प्रथम पाली में आयोजित की जाएगी। जनपद में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 5 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 8 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पर्यवेक्षक ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोग से निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

जनपद के होटल एवं लॉज संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क अथवा निर्धारित दर से अधिक किराया न वसूला जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed