गौराबादशाहपुर। जफराबाद विधायक द्वारा गौराबादशाहपुर रामपुर बारी मार्ग का शिलान्यास किया गया था। तीन महीनों से सड़क खोद कर छोड़ दी गई है। सड़क निर्माण अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। वहीं नगर पंचायत के बारी रोड पर सड़क के दोनों ओर लगभग दो फीट गहरी नाली खोद दी गई है। एक तरफ गिट्टी वाली सड़क और दूसरी तरफ नाली का मलबा आवागमन को बाधित कर रहा है।
इससे ग्राहक अन्य मार्गों से चले जा रहे हैं और व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। मानसून कभी भी आ सकता है। समय रहते सड़क निर्माण पूरा नहीं हुआ तो बारिश के बाद यह मार्ग कीचड़ और गंदे पानी में तब्दील हो जाएगा। भारतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन कर अपना रोष दिखाया। इस अवसर पर अजीत सोनकर, अमित गुप्ता, नामित सभासद अजित चौहान, अंकित सेठ राजेश, पप्पू चौरसिया, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।