सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Over 200 bullets sold to gun owners in a year, FIR registered

Jaunpur News: सालभर में शस्त्रधारियों को 200 से ज्यादा बेचीं गोलियां, प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Over 200 bullets sold to gun owners in a year, FIR registered
विज्ञापन
थानागद्दी चौकी क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव स्थित लाइसेंसी शस्त्र दुकान के सत्यापन में अनियमितता मिलने पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी दी है। दुकानदार ने शस्त्रधारियों को सालभर में दो साै से ज्यादा गोलियां बेची हैं। क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रजक ने बताया कि 21 जनवरी 2026 को शस्त्र लाइसेंस धारकों के शस्त्र व कारतूस का सत्यापन किया गया था। जांच में पाया गया कि गन हाउस संचालक कैलाशनाथ सिंह ने प्रदीप कुमार सिंह (आजमगढ़) को एक वर्ष में 240 कारतूस, ब्रह्मजीत सिंह (वाराणसी) को 230 कारतूस और विजय कुमार सिंह (वाराणसी) को 210 कारतूस दिए जबकि लाइसेंसी शस्त्रधारियों को सालभर में 200 कारतूस बेचने का देने का नियम है। अभिलेखों में भारी अंतर मिला। दुकान के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed