{"_id":"6a5a3fd1d15ef32f5603bf8c","slug":"passenger-dies-under-suspicious-circumstances-while-sitting-on-the-platform-in-jaunpur-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: प्लेटफार्म पर बैठे यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी जीआरपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: प्लेटफार्म पर बैठे यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी जीआरपी
Fri, 17 Jul 2026 08:14 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:14 PM IST
सार
Jaunpur News: शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर बैठे यात्री की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर बैठे एक रेल यात्री की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर बरौरा गांव निवासी राजकुमार (36) पुत्र सुरेश शुक्रवार को किसी ट्रेन का इंतजार करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर चार पर बैठे थे। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़े। आसपास मौजूद यात्रियों ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीम युवक को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर एक युवक के अचेत मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।