सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Passengers are troubled as they have to travel a kilometre to catch a bus.

Jaunpur News: बस पकड़ने के लिए जाना पड़ता है एक किमी दूर, यात्री परेशान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled as they have to travel a kilometre to catch a bus.
विज्ञापन
जौनपुर। सिंगरामऊ और नौपेड़वा बाजार से होकर जाने वाली रोडवेज बसें हाईवे से निकल जा रही हैं। माघ मेला और मकर संक्रांति में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बाजार के व्यपारियों का जौनपुर, वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ एवं कानपुर जाना होता है तो बसों का सफर तय करने के लिए उन्हें बाजार से बाहर डेढ़ किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर जाना पड़ता है। जौनपुर डिपो में निजी और अनुबंधित मिलाकर कुल 115 बसें हैं, जिसमें से 10 से 12 बसें जौनपुर से नौपेडवा, सिंगरामऊ होकर लखनऊ के लिए संचालित की जाती हैं। इसके अलावा अन्य डिपो की बसें भी इस मार्ग से होकर गुजरती हैं। अधिकतर बसें सिंगरामऊ व नौपेड़वा बाजार से न होकर हाईवे से निकल जाती हैं। मकर संक्रांति पर बहनों के यहां खिचड़ी पहुंचाने व माघ मेले में जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्रीय लोगाें ने कई बार संबंधित अधिकारियों से इस समस्या की शिकायत की है। इसके बावजूद इस क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से मुक्ति नहीं मिल सकी है। सिंगरामऊ बाजार के व्यवसायी राजेश मोदनवाल, वरूण सिंह, नौपेड़वा व्यवसायी विजय यादव आदि ने बताया कि बसें बाजार से होकर नहीं जाने से मजबूरन एक से डेढ़ किलोमीटर दूरी तय कर हाईवे पर बस पकड़ने के लिए जाना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने रोजवेज बसों को बाजार से होकर चलाए जाने के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों से मांग की है। इस संबंध में जौनपुर एआरएम ममता दुबे ने बताया कि जौनपुर डिपो के बसों को सिंगरामऊ व नौपेड़वा बाजार से होकर जाने के लिए चालक-परिचालकों को निर्देशित किया गया है। अगर बसें नहीं जा रहीं तो चालक-परिचालकों को चेतावनी दी जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed