सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PG College Ghazipur winner in inter-college football

Jaunpur News: अंतर महाविद्यालयी फुटबॉल में पीजी कॉलेज गाजीपुर विजेता

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
PG College Ghazipur winner in inter-college football
बेलौनाकला गांव में फुटबाल खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : आनंदा डेयरी प्लांट में जांच करने पहुंची आयकर विभाग की टीम।
विज्ञापन
बरसठी (जौनपुर)। मर्चेंट नेवी कॉलेज के समीप आयोजित अंतर महाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पीजी काॅलेज गाजीपुर की टीम विजेता बनी। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में चार कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मुकाबले में राजाराम महाविद्यालय बेलौना और मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के बीच खेला गया। इसमें मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राजाराम महाविद्यालय को 4-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मुकाबला पीजी कॉलेज गाजीपुर और मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष में गाजीपुर की टीम ने बेहतर तालमेल और रणनीति के बल पर 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब जीत लिया। राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज गाजीपुर को ट्रायल के तौर पर प्रतियोगिता में शामिल किया गया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से नामित पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. अच्छेलाल यादव व विवेक कुमार रहे। आयोजक सचिव सिंटू प्रजापति, विवेक मौर्या ने कहा कि खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया। इस मौके पर राजाराम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेंद्र उपाध्याय, प्राथमिक शिक्षक संघ यूटा के अध्यक्ष संतलाल गौतम सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक दुबे ने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed