सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Problem due to absence of Government Girls Inter College in the industrial area

Jaunpur News: औद्योगिक क्षेत्र में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज न होने से परेशानी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Problem due to absence of Government Girls Inter College in the industrial area
विज्ञापन
सतहरिया। क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज न होने से बच्चियां शिक्षा से वंचित हो रहीं हैं। मजबूरी में उन्हें निजी स्कूलों का सहारा लेना पड़ रहा है। चुनाव के समय कई नेताओं ने वादे किए लेकिन विद्यालय की स्थापना नहीं हुई। शासन की तरफ से बालिकाओं को हर स्तर पर शिक्षित करने के लिए विशेष बल दिया जा रहा है। इसके बावजूद क्षेत्र में बालिकाओं के पठन-पाठन की सुविधा मुहैया कराने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र की बालिकाओं को इंटर की शिक्षा के लिए दूरदराज व प्राइवेट विद्यालयों में जाना पड़ता है। लड़कियों की सुरक्षा के लिए अभिभावक चिंतित रहते हैं। अभिभावकों का कहना है कि प्राइवेट स्कूलों में सुविधा के नाम पर सिर्फ बालिकाओं का दोहन हो रहा है। शिक्षा से लड़कियां वंचित हो रही हैं। खास कर गरीब घर की बालिकाओं को शिक्षा के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी विनय सिंह, उद्यमी श्याम शंकर पांडेय, श्वेता पांडेय, सुनील यादव, सपा नेता उमाशंकर चौरसिया व पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्त का कहना है कि शिक्षा मूलभूत आवश्यकताओं में प्रमुख है। विधायक पंकज पटेल ने बताया कि शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए मैं प्रयासरत हूं। राजकीय विद्यालय की स्थापना के लिए पहल की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed