{"_id":"6a416acb0a79774b7c043a34","slug":"public-representatives-raised-issues-of-public-interest-at-the-disha-meeting-seeking-answers-from-officials-on-matters-ranging-from-the-jal-jeevan-mission-to-electricity-and-roads-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-157992-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दिशा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित के मुद्दे, जल जीवन मिशन से लेकर बिजली-सड़कों तक अफसरों से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दिशा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित के मुद्दे, जल जीवन मिशन से लेकर बिजली-सड़कों तक अफसरों से मांगा जवाब
विज्ञापन
दिशा की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण। सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद एवं समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चली बैठक में जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति, अधूरे विकास कार्य, सड़कों की खराब गुणवत्ता, विद्युत व्यवस्था और विद्युतीकरण के नाम पर कथित वसूली सहित जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से जवाब-तलब किया। बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति पर लगभग सभी जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। इस पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कार्यों में तेजी लाने और प्रगति में सुधार का आश्वासन दिया।
मछलीशहर से सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने बिजली, सिंचाई और सड़कों की गुणवत्ता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि विद्युतीकरण के नाम पर विभिन्न स्थानों से वसूली की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने बसेरवा गांव का उदाहरण भी रखा, जिस पर संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई गई।
बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि नई सड़कें भी कुछ ही समय में टूट जा रही हैं, जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने अधूरे पुल और पुलियों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की। साथ ही बेलावा, कटहरी सहित दर्जनों गांवों में खारे पानी की समस्या का मुद्दा उठाते हुए वहां मीठे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि 10 केवीए के ट्रांसफाॅर्मरों को 25 केवीए में अपग्रेड करने के बावजूद कई स्थानों पर केवल सिंगल फेज आपूर्ति दी जा रही है, जबकि नियमानुसार थ्री-फेज आपूर्ति होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों ने ठेकेदारों द्वारा कथित धन उगाही की शिकायत भी उठाई। बार-बार जलने वाले ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने, श्रीकृष्ण नगर फ्लाईओवर का निर्माण शीघ्र पूरा कराने तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों के विद्युतीकरण से वंचित मजरों तक बिजली पहुंचाने की मांग भी बैठक में प्रमुखता से उठी।
बैठक में सांसद प्रिया सरोज, विधायक जगदीश नारायण राय, लकी यादव, डॉ. आर.के. पटेल, डॉ. रागिनी सोनकर, रमेश सिंह, तूफानी सरोज तथा एमएलसी लाल बिहारी यादव, आशुतोष सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बारिश से पहले सड़कों की हो जाए मरम्मत -जौनपुर। बारिश से पहले सड़कों की मरम्मत पूरी करने के साथ ही परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तारों को स्थानांतरित कराने का निर्देश दिया। राज्य कृषि योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। धन मिलने के छह माह बाद भी कार्यों में प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा में राशन वितरण, गैस बुकिंग की शिकायत का मुद्दा उठाया।
भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की ली जानकारी -जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अंबष्ट से सुरेश देहाती, जौनपुर-भदोही, आजमगढ़-वाराणसी सहित अन्य स्थानों पर भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की स्थिति की जानकारी ली। किसानों को मुआवजा की धनराशि उपलब्ध कराने को कहा।
यह भी उठा मुद्दा, दिए निर्देश
-पात्र परिवारों के अंत्योदय कार्ड बनाने का निर्देश दिया।
कन्या पूजन, महिला जागरूकता कार्यक्रमों में प्रतिनिधियों को शामिल करने के निर्देश दिया।
लोक निर्माण विभाग को सांकेतिक बोर्ड लगाने, कट पॉइंटों को दुरुस्त कराने
-अमूल फैक्टरी के पास रंबल स्ट्रिप लगाने, ब्लैकस्पॉट की सूची उपलब्ध कराने को कहा।
-परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तारों को स्थानांतरित कराने को कहा।
-परिषदीय स्कूलों में फर्नीचर, विद्युत एवं अन्य सुविधाओं से संतृप्त करने को कहा।
-विधानसभावार खाद एवं यूरिया की उपलब्धता की सूची उपलब्ध कराने को कहा।
-पंजीकृत अस्पतालों, एक्सरे मशीनों की क्रियाशील करने को कहा गया।
-सीएचसी मड़ियाहूं में स्टाफ की कमी, अस्पतालों में समस्याओं की जानकारी ली।
-नहरों एवं ड्रेनेज की सफाई, जलालपुर में बंद शौचालयों का संचालन कराने को कहा।
-जिला पंचायत के सड़कों की मरम्मत, गुणवत्ता की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा।