सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rahul Singh elected president, Shailendra Singh elected general secretary in teachers' union elections

Jaunpur News: शिक्षक संघ के चुनाव में राहुल सिंह अध्यक्ष, शैलेंद्र सिंह महामंत्री निर्वाचित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rahul Singh elected president, Shailendra Singh elected general secretary in teachers' union elections
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ. राहुल सिंह और महामंत्री पद पर डॉ. शैलेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। चुनाव में कई पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जबकि कुछ पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। मतगणना तक प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ जमी रही और परिणाम घोषित होते ही विजेताओं के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। चुनाव प्रक्रिया राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई में सुबह 9 बजे अधिवेशन के साथ शुरू हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश महा शिक्षक संघ (पुपुक्टा) के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. वंदना सिंह मौजूद रहीं। चुनाव में पुपुक्टा के महामंत्री प्रो. प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु सिंह और संयुक्त मंत्री डॉ गंगेश सिंह दीक्षित पर्यवेक्षक रहे। चुनाव प्रभारी प्राचार्य प्रो. मिथिलेश पांडेय की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में गाजीपुर और जौनपुर के वित्तपोषित महाविद्यालयों के कुल 537 शिक्षकों ने मतदान किया, जबकि 23 शिक्षक अनुपस्थित रहे। अध्यक्ष पद पर डॉ राहुल सिंह ने 265 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. जयप्रकाश सिंह को 198 मत मिले, जबकि डॉ. राजबहादुर यादव को 65 मत प्राप्त हुए। तीन मत अवैध घोषित किए गए। महामंत्री पद पर डॉ शैलेंद्र सिंह ने 205 मत पाकर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ यदुवंश कुमार को 198 मत मिले। प्रो. लक्ष्मण सिंह को 84 और डॉ प्रतिमा सिंह को 40 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर डॉ सुजीत कुमार पटेल 255 मत पाकर विजयी रहे। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ शैलेंद्र मणि त्रिपाठी को 237 मत मिले, जबकि डॉ जितेंद्र कुमार राव को 166 मत प्राप्त हुए। इस पद पर चार मत अवैध रहे।संयुक्त मंत्री पद पर डॉ उज्ज्वल सिंह ने 265 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। अभिषेक तिवारी को 202 और डॉ नीरज कुमार को 159 मत मिले। महिला संयुक्त मंत्री पद पर प्रिया शुक्ला 325 मत पाकर विजयी रहीं, जबकि डॉ मधुलिका यादव को 200 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ रेखा त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. सुनील सिंह और कार्यालय मंत्री पद पर डॉ श्यामसुंदर उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित हुए।परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों का शिक्षकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed