सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rangoli, Kathak and cultural performances enthralled the audience at the New Year's Festival.

Jaunpur News: नववर्ष महोत्सव में रंगोली, कथक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rangoli, Kathak and cultural performances enthralled the audience at the New Year's Festival.
शाहगंज संस्कार भारती के नववर्ष महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत-संव
विज्ञापन
शाहगंज। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था संस्कार भारती की ओर से मंगलवार को देर रात नगर के लक्ष्मी नारायण वाटिका में नववर्ष महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कला, संस्कृति और परंपरा का संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि अयोध्या धाम में विराजमान रामलला के बाल स्वरूप का चित्रांकन करने वाले एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा एवं काशी प्रांत के सह महामंत्री सुनील कुमार सिंह कुशवाहा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, संस्कार भारती के ध्येय गीत और शंखनाद के साथ हुई। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, मनोज अग्रहरि और शशांक सिंह शामिल रहे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण रंगोली रही। इसे राजकुमार कसेरा, मुकेश कसेरा, जय कुमार और आनंद प्रेमी ने मिलकर तैयार किया। इसके अलावा बनारस घराने के अंतरराष्ट्रीय कथक कलाकार रवि शंकर मिश्र, माता प्रसाद मिश्र और ममता टंडन ने शास्त्रीय नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मथुरा से आईं डॉ. सीमा मोरवाल और उनकी टीम ने चरकुला नृत्य, ब्रज की लट्ठमार होली और मोर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिए। स्थानीय बच्चों ने झांकियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। अध्यक्षता गीता प्रदीप जायसवाल ने की। संयोजक सर्वेश चौरसिया और महामंत्री वीरेंद्र यादव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संदीप जायसवाल और सुशील सेठ ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed