सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sale of Organic Manure Begins at Temporary Cow Shelter

Jaunpur News: अस्थायी गौशाला में जैविक खाद की बिक्री शुरू

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sale of Organic Manure Begins at Temporary Cow Shelter
विज्ञापन
सिंगरामऊ। क्षेत्र में स्थित अस्थायी गौशाला मल्लूपुर में तैयार की जा रही जैविक खाद की बिक्री का शुभारंभ मंगलवार को खंड विकास अधिकारी बदलापुर धर्मेंद्र द्विवेदी ने किया। उन्होंने ग्राम प्रधान महमूदपुर संजय सिंह को जैविक खाद की पहली बिक्री की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने जैविक खाद की खरीदारी की और योजना के प्रति उत्साह दिखाया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत रणजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी दुर्गेश तिवारी, प्रधान मल्लूपुर सहित अनेक किसान उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि गौशाला में तैयार हो रही जैविक खाद की बिक्री से प्राप्त धनराशि का उपयोग गौशाला में संरक्षित गायों की बेहतर देखभाल में किया जाएगा। इससे गोपालन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को रासायनिक खाद के विकल्प के रूप में जैविक खाद उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जैविक खाद के प्रयोग से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी। साथ ही लोगों को स्वास्थ्यवर्धक अनाज एवं सब्जियां प्राप्त होंगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed