सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Santosh Singh was elected president and Bechan Lal was elected minister.

Jaunpur News: संतोष सिंह अध्यक्ष और बेचन लाल मंत्री चुने गए

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Santosh Singh was elected president and Bechan Lal was elected minister.
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बरसठी ब्लाक इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारी। संगठन
विज्ञापन
बरसठी। उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई बरसठी का पुनर्गठन हुआ। शिक्षक संतोष सिंह को ब्लाॅक का अध्यक्ष व बेचन लाल को मंत्री चुना गया। इसी तरह राम सिंह,श्रीपाल सिंह, अरुण कुमार द्विवेदी संरक्षक, प्रमोद कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, सोमेंद्र त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। विनय कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मानिक चंद, राजबहादुर यादव, अतहर अली डॉ संदीप द्विवेदी व सरोज यादव उपाध्यक्ष चुना गया। मिथलेश चौधरी, मनीष सिंह, सर्वेश उपाध्याय, जटाशंकर यादव, अजीज अहमद, दीपक सिंह, नृपेंद्र सिंह, रोहित सिंह, रामशंकर सिंह, लक्ष्मीशंकर यादव व मनोरमा देवी को संगठन मंत्री, सत्येंद्र कुमार को प्रचार मंत्री, यशवंत कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री, प्रेमचंद यादव को ऑडिटर चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष अमित सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी, संतोष सिंह बघेल जिला ऑडिटर डॉ अनुज सिंह जिला संगठन मंत्री डॉ. विशाल सहित जिले के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बरसठी संतोष सिंह और राकेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। चुनाव अधिकारी जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अनुज सिंह, मड़ियाहूं ब्लाॅक अध्यक्ष विशाल सिंह व जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव चुनाव पर्यवेक्षक रहे। इस मौके पर विकास खंड बरसठी के सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक राम सिंह, गिरधारी लाल, अरविंद को विदाई दी गई। दिनेश सिंह, सुरेंद्र पटेल, जयप्रकाश, रमेश कुमार, मनोज जयसवाल, लालबहादुर यादव, अनंत चौरसिया आदि शिक्षक मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed