फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Son identified father's body with clothes, there was a dispute going on over land

Jaunpur News: बेटे ने कपड़े से की पिता के शव की पहचान, जमीन के लिए चल रहा था विवाद

Fri, 07 Aug 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Son identified father's body with clothes, there was a dispute going on over land
महराजगंज। सदरुद्दीनपुर स्थित शारदा सहायक खंड-36 नहर में बुधवार की शाम को मिले शव की पहचान मछलीशहर के थलोई हरनैया भिखारीपुर खुर्द निवासी अशोक पटेल के रूप में हुई। थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शव की पहचान मृतक बेटे आकाश कुमार पटेल ने कपड़ों से की है। मृतक एक अगस्त से लापता थे। आकाश कुमार पटेल ने बताया कि वे अपने पिता के साथ पिकअप चलाता है। बड़े पिता से उसके पिता का जमीन के लिए विवाद चल रहा था। 21 जुलाई को उसी विवाद में झगड़ा हुआ था। उनको जान से मारने की धमकी मिली थी। आरोप है कि एक अगस्त की रात को किराये के बहाने ताल क्षेत्र में किसी ने बुलाया था। वहां पहुंचने से पहले ही फोन करने वाले का फोन स्वीच्ड ऑफ हो गया। आशंका है कि उसी दिन उनकी हत्या की साजिश रची गई है। आकाश के अनुसार, एक अगस्त की रात आठ बजे वे मछलीशहर में पिकअप खाली कर रहा था। इसी दौरान उनके पिता बाइक से पहुंचे और बताया कि जमीन विवाद के मामले में कोतवाली पुलिस ने बुलाया है, मिलकर लौट रहे हैं। इसके बाद से वे घर नहीं पहुंचे। दो अगस्त को मछलीशहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं होने पर एसपी के दिया था प्रार्थना पत्र
मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पांच अगस्त को आकाश ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बड़े पिता समेत तीन लोगों पर पिता को गायब करने का आरोप लगाया था। आकाश ने बताया कि बुधवार रात में महराजगंज पुलिस से सूचना मिलने पर उन्होंने शव की फोटो देखकर कपड़ों के आधार पर पिता की पहचान की। आरोप है कि शव का चेहरा किसी केमिकल या तेजाब से जलाया गया प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed