फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports Tricolour flies high in Thailand Ashwin and Shivani win gold medals stellar performance in Taekwondo

Sports News: थाईलैंड में लहराया तिरंगा, अश्विन और शिवानी ने जीते स्वर्ण पदक; ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन

Fri, 07 Aug 2026 05:53 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 07 Aug 2026 05:53 AM IST
सार

Jaunpur News: थाईलैंड के पटाया में 31 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित नौवीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अश्विन कुमार पांडेय और शिवानी पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। 35 से अधिक देशों के खिलाड़ियों के बीच दोनों ने गोल्ड जीतकर भारत का तिरंगा लहराया और देश का गौरव बढ़ाया।

विज्ञापन
Sports Tricolour flies high in Thailand Ashwin and Shivani win gold medals stellar performance in Taekwondo
अश्विन और शिवानी ने जीते स्वर्ण पदक। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत के लिए गर्व का क्षण तब आया जब डब्ल्यूडब्ल्यूएसएल इंडिया के होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी अश्विन कुमार पांडेय और शिवानी पांडेय ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित नौवीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 35 से अधिक देशों के करीब 4,000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


चैंपियनशिप में क्योरुगी, पूमसे, स्पीड किकिंग, ताइक्वांडो डांस और टैग टीम सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दुनिया भर के खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। अश्विन कुमार पांडेय ने सीनियर पुरुष अंडर-54 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, शिवानी पांडेय ने सीनियर महिला अंडर-53 किलोग्राम वर्ग में दमदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया।

विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट तकनीक, अनुशासन, साहस और आत्मविश्वास का परिचय दिया। उन्होंने श्रीलंका, वियतनाम समेत कई देशों के मजबूत खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की। उनकी इस सफलता के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा गर्व से लहराया।

प्रतियोगिता में भारतीय टीम के साथ कोच आदर्श और अभिमन्यु भी मौजूद रहे। दोनों कोचों के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम स्वर्ण पदक के रूप में सामने आया।

शिवानी पांडेय वर्तमान में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एमए (समाजशास्त्र) की छात्रा हैं, जबकि अश्विन कुमार पांडेय बीकॉम ऑनर्स के छात्र हैं। दोनों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर डब्ल्यूडब्ल्यूएसएल इंडिया, उनके परिवार, कोच, समर्थकों और पूरे भारतीय ताइक्वांडो समुदाय में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए इसी तरह पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed