{"_id":"6a75586f52da7b345e042edc","slug":"mla-uma-shankar-singh-cremated-at-byasi-ganga-ghat-huge-crowd-of-supporters-gathers-in-ballia-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: विधायक उमाशंकर सिंह का ब्यासी गंगा घाट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार, समर्थकों का उमड़ा हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: विधायक उमाशंकर सिंह का ब्यासी गंगा घाट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार, समर्थकों का उमड़ा हुजूम
Fri, 07 Aug 2026 09:30 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:30 AM IST
सार
MLA Uma Shankar Singh Death News Updates: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से उनका पैतृक गांव शोक में डूब गया है। शुक्रवार की सुबह से अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विधायक उमाशंकर सिंह के समर्थकों का उमड़ा हुजूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ballia News: जिले के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह (55) के निधन पर उनके पैतृक गांव खनवर और समर्थकों में शोक छा गया। बेटे प्रिंस उर्फ यूकेश सिंह ने बताया कि पिता के शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार यानी आज बलिया के ब्यासी गंगा घाट पर किया जाएगा। शव यात्रा सुबह 10 बजे निकलेगी।
विज्ञापन
सुबह से खनवर आवास पर अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। उधर, बृहस्पतिवार को लखनऊ से विधायक का शव रात में पैतृक गांव में पहुंचा तो समर्थकों की भीड़ इतनी थी कि कस्बे के साथ- साथ चौराहे भी जाम हो गए, जब तक सूरज चांद रहेगा, भैया तेरा नाम रहेगा, उमाशंकर सिंह अमर रहे... के नारों के बीच नम आंखों से लोगों ने दर्शन किए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Uma Shankar Singh Death: जनसेवा से 'रॉबिनहुड' तक का सफर, कानूनी लड़ाई लड़कर बची थी उमाशंकर सिंह की विधायकी
विज्ञापन
लंबे समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे बसपा विधायक
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार की देर रात नई दिल्ली में निधन हो गया था। वे लंबे समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। दिल्ली से उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया गया। वहां से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पार्थिव शरीर को पैतृक गांव खनवर लाया गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर परजीपार के पास कासिमाबाद रोड पर अपने नेता के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग हाथों में माला लेकर खड़े थे। परजीपार से सिधारघाट तक लोग कतारबद्ध खड़े थे और उमाशंकर सिंह अमर रहे... के नारे लगाते रहे। समर्थकों की आंखों में आंसू थे। शाम करीब सात बजे काफिला रसड़ा पहुंचा, यहां पर समर्थकों ने उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
नींबू सरदासपुर मुड़ेरा, चंद्रशेखर आजाद चौराहा, प्यारेलाल चौराहा सिंगही आदि चौराहों पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर में भी सड़क के दोनों तरफ अंतिम दर्शन के लिए समर्थक जुटे रहे। यहां से विभिन्न रास्तों से होते हुए पार्थिव शरीर गांव खनवर लाया गया। आवास पर जहां वह लोगों की समस्याएं सुनते थे, वहां रखी उनकी फोटो को लोग निहारते रहे। इस दाैरान जनप्रतिनिधि, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।