फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police FIR against 250 people including 14 named individuals for attack on players at hostel

Varanasi News: हॉस्टल में खिलाड़ियों पर हमले में 14 नामजद समेत 250 के खिलाफ एफआईआर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Fri, 07 Aug 2026 10:32 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 07 Aug 2026 10:32 AM IST
सार

Varanasi News: डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल हॉस्टल में घुसकर खिलाड़ियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में 14 नामजद समेत 250 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Varanasi Police FIR against 250 people including 14 named individuals for attack on players at hostel
बड़ा लालपुर स्टेडियम के हॉस्टल में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बड़ालालपुर में बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल हॉस्टल में घुसकर खिलाड़ियों से मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में चौकीदार छविनाथ दूबे की तहरीर पर 14 नामजद समेत 250 अज्ञात पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की शिनाख्त में जुट गई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
तहरीर में छविनाथ दूबे ने आरोप लगाया कि बुधवार को 250 लोगों की भीड़ ने एथलेटिक्स छात्रावास में घुसकर खिलाड़ियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। हमलावरों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। खिलाड़ियों ने खुद को कमरे में बंदकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त की सुबह 7.30 बजे दौड़ लगाने को लेकर एक स्थानीय खिलाड़ी और छात्रावास के खिलाड़ी के बीच कहासुनी हुई थी। प्रशिक्षकों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया, लेकिन कुछ समय बाद बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से लैस होकर छात्रावास में घुस आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: विधायक उमाशंकर सिंह का ब्यासी गंगा घाट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार, समर्थकों का उमड़ा हुजूम


आरोप है कि हमलावरों ने निहत्थे खिलाड़ियों पर हमला कर दिया और परिसर में उत्पात मचाया। छात्रावास में रखे फ्रिज, टीवी, इन्वर्टर और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। आधुनिक जिमखाना में भी तोड़फोड़ की गई। घटना में कई खिलाड़ियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। 

अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक शकील अहमद खान, लक्ष्मी शंकर उपाध्याय, शम्शी रजा, हॉकी प्रशिक्षक अंकित गुप्ता और अन्य कर्मचारी भी प्रभावित हुए। सभी ने पुलिस अधिकारियों से इस दिशा में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed