फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Union Bank branch remained closed for an hour over a rent dispute

Jaunpur News: किराया के विवाद में एक घंटे तक बंद रही यूनियन बैंक की शाखा

Fri, 07 Aug 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Union Bank branch remained closed for an hour over a rent dispute
रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीगंज स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा बृहस्पतिवार को भवन के किराया के विवाद के कारण एक घंटे तक बंद रही। सुबह करीब 10 बजे भवन स्वामी ने बैंक शाखा के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इससे बैंक का कामकाज ठप रहा। इससे नकद जमा-निकासी, पासबुक अपडेट और अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। बैंक पहुंचे उपभोक्ता काफी देर तक बाहर खड़े रहे। बैंक और भवन स्वामी के बीच भवन किराया और अनुबंध को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। भवन स्वामी पवन जायसवाल का आरोप है कि उनके भवन में साल 2006 से बैंक संचालित है। साल 2021 के बाद का किराया पिछले पांच सालों से लंबित है। उनका कहना है कि पहले 12 हजार रुपये प्रतिमाह किराया निर्धारित था, जबकि वर्तमान में केवल छह हजार रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी जानकारी के बिना बैंक ने किसी अन्य स्थान के लिए नया अनुबंध कर लिया। पवन जायसवाल के अनुसार बुधवार की शाम उनके खाते में बिना पूर्व सूचना के करीब 1.50 लाख रुपये जमा कर दिए गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष निखिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बैंक के क्षेत्रीय अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई। बातचीत के बाद सुबह करीब 11 बजे शाखा का ताला खुलवाया गया। इसके बाद बैंकिंग कार्य शुरू हुआ। थानाध्यक्ष निखिलेश तिवारी ने बताया कि बैंक और भवन स्वामी के बीच किराया संबंधी विवाद था। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों से बातचीत कराके मामला शांत कराया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शाखा प्रबंधक चंदन सिंह ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed