पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP workers celebrated Akhilesh's birthday by planting saplings.

Jaunpur News: सपाइयों ने पौधरोपण के साथ मनाया अखिलेश का जन्मदिन

Thu, 02 Jul 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
SP workers celebrated Akhilesh's birthday by planting saplings.
शहर के मियांपुर ​स्थित एक लॉन में  पूर्व मुख्यमंत्री अ​खिलेश यादव का जन्मदिन मनाते सपा के लोग
जौनपुर। जिले के कई स्थानों पर बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान पौधरोपण व केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया।
विज्ञापन

उनकी लंबी उम्र की कामना के साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए व पार्टी की सरकार बनाकर उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
शहर के एक लॉन में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में 11 किलो का केक काट कर एक-दूसरे को खिलाकर उनके लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान 111 पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा निरंतर मजबूत हो रही है। उन्होंने प्रेम, दया और अपनापन के माध्यम से पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक समाज को जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा दी है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, पूर्व उपाध्यक्ष शकील अहमद आदि रहे। नईगंज स्थित कार्यालय पर युवा नेता कमलेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। उन्होंने कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी हो चुका है।
शाहगंज : अखिलेश यादव का जन्मदिन शाहगंज में सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक होटल में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इसके बाद राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव आदि रहे। रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर पचवल गांव निवासी एवं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव भूपेश पांडेय के नेतृत्व में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान 1100 पौधों के रोपण एवं वितरण का संकल्प पूरा करते हुए क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, प्रधान कृष्ण प्रसाद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed