{"_id":"6a416ed482677a5f36004b0a","slug":"students-future-is-leaking-away-government-in-deep-slumber-congress-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-157988-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का भविष्य लीक हो रहा, सरकार कुंभकर्णी नींद में : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का भविष्य लीक हो रहा, सरकार कुंभकर्णी नींद में : कांग्रेस
विज्ञापन
कांग्रेस की कार्यशाला, छात्रों की गूंज कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। देश का प्रतियोगी छात्र आज सरकार की नीतियों और लगातार हो रहे पेपर लीक से बेहद परेशान है। पेपर लीक के चलते देश के दर्जनों होनहार छात्रों ने हताश होकर आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया और अपना जीवन समाप्त कर लिया, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार अब भी कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। यह तीखा हमला कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने जिला कार्यालय पर आयोजित सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि संसद के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं की इस पीड़ा और आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर प्रखरता से उठा रहे हैं। राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे छात्र हितों के मुद्दों और सरकार की जनविरोधी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया टीम की भूमिका इस समय सबसे महत्वपूर्ण है। सभा में सोशल मीडिया के जिला चेयरमैन शैलेन्द्र यादव, प्रदेश सचिव गण मनोज बिंद, अमित जायसवाल, शहर अध्यक्ष आरिफ खान, राजकुमारी मिश्रा, लाल प्रकाश पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सोशल मीडिया विभाग के प्रयाग जोन प्रभारी विकास कौंडिल्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज के दौर में हर वर्ग का व्यक्ति इंटरनेट मीडिया से जुड़ा हुआ है। अपनी बात और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखने के लिए फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर) और यूट्यूब जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म सबसे कारगर हथियार साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि 19 जुलाई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रयागराज में पेपर लीक के खिलाफ ''छात्रों की गूंज'' कार्यक्रम को संबोधित करने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के इस बड़े अभियान से केंद्र सरकार पूरी तरह भयभीत हो गई है। ऐसे में इस आंदोलन को धार देने के लिए सोशल मीडिया टीम को पूरी सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।