सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The joy of Lohri and Sankranti spread amidst songs and music

Jaunpur News: गीत-संगीत के बीच बिखरा लोहड़ी और संक्रांति का उल्लास

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The joy of Lohri and Sankranti spread amidst songs and music
जेसीआई जौनपुर चेतना की ओर से कलेक्ट्रेट तिराहा स्थित एक लॉन में लोहडी एवं मकर संक्रति पर्व मनात
विज्ञापन
जौनपुर। जेसीआई चेतना की ओर से मंगलवार को भारतीय संस्कृति के दो प्रमुख पर्व लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का पर्व पारंपरिक तरीके से कलेक्ट्रेट तिराहा स्थित एक लाॅन में मनाया गया। संस्था अध्यक्ष सरला माहेश्वरी ने बताया कि यह दिन सूर्य के उत्तरायण होने की शुरुआत का प्रतीक है। सचिव वंशिका सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत लोहड़ी पर अग्नि प्रज्वलन के साथ किया। कोषाध्यक्ष ज्ञानश्वेरी गुप्ता ने सदस्यों को परंपरानुसार तिल, मूंगफली, रेवड़ी एवं पॉपकॉर्न अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पर्व सकारात्मकता, नई ऊर्जा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस दिन दान, तपस्या, गंगा स्नान, उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु का प्रतीकात्मक त्योहार है। इसे अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। इसमें पतंगबाजी और दान का विशेष महत्व है। सदस्यों ने पारंपरिक गीत-संगीत एवं उत्सवपूर्ण माहौल के समाज को एकता, सहयोग एवं सकारात्मक ऊर्जा और सोच को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम संयोजक जेसीआई पुष्पा सेठ, संगीता सेठ और शारदा गुप्ता ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया। कहा कि पांरपरिक रीति रिवाजों के साथ आयोजित करते हुए समाज को एकता का संदेश देता है। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, चारू शर्मा, कल्पना केसरवानी, मधु गुप्ता, रीता कश्यप, अभिलाषा सोनी, मीरा अग्रहरि, ज्योतिश्री के साथ रोशनी, कनक, इंद्र जायसवाल, अनुराधा, ज्योति यादव, क्षेया, कनक, मोनी सेठ, चंदा, संचिता आदि उपस्थित रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed