फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The university gave relief to students who missed exams; the last date to apply is August 10

Jaunpur News: छूटे परीक्षार्थियों को विवि ने दी राहत आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त

Thu, 06 Aug 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The university gave relief to students who missed exams; the last date to apply is August 10
मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के ऐसे छात्र-छात्राओं को एक और अवसर दिया है, जो किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे या परीक्षा संबंधी औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाए थे। विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने, सत्यापन और शुल्क जमा करने की नई तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीएएमएस और बीएचएमएस चतुर्थ साल के संस्थागत एवं पूर्व छात्र, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के केवल पूर्व छात्र तथा बीएससी नर्सिंग तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के केवल पूर्व छात्र 6 अगस्त से 10 अगस्त तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इसी अवधि में आवेदन पत्रों का सत्यापन भी किया जाएगा। परीक्षा शुल्क 7 अगस्त से 11 अगस्त तक जमा किया जा सकेगा। इसके अलावा साल 2020 में प्रवेशित स्नातक (बीए, बीएससी एवं बीकॉम) तृतीय साल तथा पर्यावरण एवं राष्ट्र गौरव (अनिवार्य विषय) की परीक्षा में किसी कारणवश शामिल न हो पाने या अनुत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थियों को भी अंतिम अवसर दिया गया है। ऐसे छात्र छह साल की निर्धारित अवधि के भीतर अपना पाठ्यक्रम पूर्ण करने के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फार्म भरने, सत्यापन कराने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अपील की है। स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed