फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Work has been stopped in the SDM Judicial Court for 20 days, lawyers protested

Jaunpur News: 20 दिन से बंद है एसडीएम न्यायिक कोर्ट में काम, अधिवक्ताओं ने किया विरोध

Thu, 06 Aug 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Work has been stopped in the SDM Judicial Court for 20 days, lawyers protested
केराकत। एसडीएम न्यायिक न्यायालय में 20 दिन से सुनवाई ठप रहने और न्यायालय में पेशकार के नहीं आने से नाराज अधिवक्ताओं का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में न्यायिक एसडीएम कोर्ट के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। विरोध स्वरूप अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया, जिससे न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने की। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसडीएम न्यायिक बिंदु लता के स्थानांतरण के बाद से न्यायिक न्यायालय में एक भी दिन नियमित सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय में न तो पेशकार 20 दिन से आ रहे हैं और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद है। मुकदमों की स्थिति जानने के लिए आने वाले अधिवक्ताओं और वादकारियों को संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। दूर-दराज से आने वाले वादकारियों को तारीख पर तारीख मिल रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। बैठक में न्यायालय में तत्काल नियमित एसडीएम न्यायिक, पेशकार एवं आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती कर सुनवाई शुरू कराने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा, इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बैठक में महामंत्री हिरेंद्र कुमार यादव, सुभाष सिंह, नमः नाथ शर्मा, ज्ञानप्रकाश पांडेय, मुकेश शुक्ला, रमेश यादव, रीतेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article