सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The women surrounded the team that went in search of the accused

Jaunpur News: आरोपी की तलाश में गई टीम को महिलाओं ने घेरा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The women surrounded the team that went in search of the accused
विज्ञापन
करंजाकला (जौनपुर)। सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के ककोरगहना गांव में शनिवार को देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब चोरी के एक मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश देने पहुंची। महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया। आरोप है कि रात करीब एक बजे दो वाहनों से पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी के घर में घुसकर कार्रवाई शुरू की, इसी दौरान परिजनों और ग्रामीणों के साथ विवाद की स्थिति बन गई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की में बदल गई। आरोप है कि पुलिस कर्मी बिना किसी स्पष्ट जानकारी दिए घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पुलिस ने एक गर्भवती महिला को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे माहौल और गरमा गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद करीब 10 से अधिक पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ भी की। परिवार के साहबलाल के मुताबिक जब लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का कारण पूछना चाहा तो उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया, जिससे नाराज पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर वीडियो बना रहे तीन लोगों के मोबाइल छीन लिए और उन्हें अपने साथ थाने ले गए। सुबह परिजन जब थाने पहुंचे और मोबाइल वापस करने की मांग की तो पुलिस ने केवल दो मोबाइल लौटाए, जबकि एक मोबाइल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर मामला आने के बाद जिले भर में इसकी चर्चा होने लगी। कई लोगों ने इस पर कमेंट और लाइक भी दिए। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि पुलिस टीम केवल दबिश देने गई थी। उन्होंने महिलाओं से मारपीट और अभद्रता के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed