सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three cars collided in 15 minutes, three people were injured.

Jaunpur News: 15 मिनट में टकराई तीन कारें, तीन लोग घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three cars collided in 15 minutes, three people were injured.
विज्ञापन
थानागद्दी। थानागद्दी क्षेत्र में महज 15 मिनट के अंतराल पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुईं तीन सड़क दुर्घटनाओं में तीन कारें दुर्घटनाग्रस्त हुईं। हादसों में तीन लोग घायल हो गए। जबकि तीन अन्य बाल-बाल बच गए। बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे थानागद्दी बाजार के बाहर थानागद्दी-मोड़ेला मार्ग पर सुंदरनगर के पास पहली घटना हुई। बाजार के गोलू सेठ, गोलू जायसवाल और साहबलाल जायसवाल अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर उसमें बैठे थे। तभी पीछे से आई टाटा जेस्ट कार ने उनकी वैगन आर में टक्कर मार दी। हालांकि वैगनआर में बैठे तीनों युवक सुरक्षित बच गए लेकिन जेस्ट कार का चालक सुधीर चौधरी को घायल हो गया। इसके 15 मिनट बाद, घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर तिसिया गांव के पास दूसरे हादसे में थानागद्दी की तरफ से आ रही एक डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और गड्ढे में होते हुए एक नलकूप की पानी की टंकी से जा टकराई। हादसे में असौवां निवासी कार सवार मनीष यादव और डिघिया निवासी भोले सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed