सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three couples were married in a mass wedding on the occasion of Hanuman Jayanti

Jaunpur News: हनुमान जन्मोत्सव पर सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए तीन जोड़े

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three couples were married in a mass wedding on the occasion of Hanuman Jayanti
सिकरारा के अजोसी महावीर धाम पर आयोजित सामूहिक विवाह यज्ञ में तीन युगल एक दूसरे के हुए। स्रोत-सं
विज्ञापन
जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के अजोशी गांव स्थित महावीर धाम पर हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर बृहस्पतिवार को भोर से ही दर्शन पूजन के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग जय बजरंग बली, जयश्री राम के जयघोष के बीच दर्शन पूजन किए। धाम पर आयोजित सामूहिक विवाह में तीन युगल विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। महावीर धाम अजोशी में आयोजक दयाशंकर यादव व पुजारी अखिलेश मिश्र के निर्देशन में प्रधान पुजारी अरविंद मिश्र, आकाश मिश्र, शुभम मिश्र, हर्ष मिश्र, विजय मिश्र, फौजदार शुक्ल व महेश मानव के साथ अन्य पुजारियों ने धाम में विवाह के लिए बने तीन मंडपों को सजाया था। मछलीशहर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी अखिलेश कुमार का छतापुर निवासी लालजी की बिटिया अमीषा से, रामनगर क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी अरुण कुमार का बेलगहन निवासी रायसाहब की बिटिया शिवानी से और रुकूनपुर गांव निवासी जमुना यादव की पुत्री निकिता ने खुटहन क्षेत्र के कपसिया गांव निवासी विवेक यादव के साथ अग्नि देव को साक्षी मानकर साथ फेरे लिए। पूर्व विधायक श्रद्धा यादव व सुनील यादव ने आशीर्वाद दिया। कुसुम सिंह ने प्रसाद व भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ध्रुवराज यादव, अनिल यादव, संजय माली, अनिल यादव, मुकेश कुमार, महेश दूबे, ऋषभ पाठक, रत्नाकर दूबे, मनोज तिवारी,लल्ला उपाध्याय रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed